मुंगेर, जुलाई 4 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज 27 दिन शेष हैं। इस बीच सुल्तानगंज-देवघर कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। मार्ग के दोनों ओर उगी कंटीली झाड़ियां तथा पेड़ों की अबतक छंटाई नहीं कराई गई है। ऐसे में मेला शुरू होने से पहले ही बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकलने वाले कांवरियों को परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : कांवरियों को मुंगेर क्षेत्र में मिलेगी वीआईपी सुविधास्थानीय समस्याएँ औरंगा गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर स्थित एक विशाल ताड़ के पेड़ पर भारी मात्रा में फल और सूखे पत्ते लटके हुए हैं, जो कभी भी राहगीरों पर गिर सकते हैं। स्थानीय लोगों ने संभावित हादसे को देखते हुए स्वयं पहल क...