Munger News: कंटेनर के केबिन से 119 लीटर विदेशी शराब जब्त, हिरासत में चालक
मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर के केबिन से 14 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। कंटेनर कोलकाता से मुंगेर जा रहा था। पुलिस ने चालक रामप्रवेश चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव का बताया जाता है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कंटेनर की जांच की गई। इस दौरान केबिन से अलग-अलग ब्रांडों के कुल 119.25 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में रॉयल स्टैग की 39 बोतल, बकार्डी लेमन की 24 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड की 24 बोतल, ओल्ड मोंक की 36 बोतल, मिंटी जामुन की 12 बोतल और स्नोस्की वोदका की 12 बोतल शामिल हैं। सभी बोतलें 750 एमएल की बताई गई है। था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.