मुंगेर, अक्टूबर 9 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसव पूर्व जांच के लिए पहुंचीं 75 गर्भवती महिलाओं का डॉ. अर्चना द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान महिलाओं का बीपी, शुगर, वजन, हाइट सहित अन्य आवश्यक शारीरिक परीक्षण किए गए। जांच के क्रम में 5 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) से पीड़ित पाई गईं, जिनका पुनः परीक्षण कर विशेष चिकित्सीय सलाह दी गई। ​ परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि एचआरपी की शिकार महिलाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: अमदाबाद: 95 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को इन गर्भवतियों के स्...