मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को एसपी सैयद इमरान मसूद की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों ने भाग लिया। ​एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और जुलाई 2026 में दर्ज मामलों की थानावार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एससी/एसटी कानून के तहत दर्ज कांडों का हर हाल में 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विगत एक सप्ताह से लंबित पॉकेट डिस्पोजल मामलों को भी शीघ्र निपटाने को कहा गया।

गंभीर अपराधों की समीक्षा ​गंभीर अपराधों जैसे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, गृहभेदन और पुलिस टीम पर हमले में शामिल वांछित अपराधियों की तुरंत ग...