Munger News: एससी-एसटी उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रक्रिया की दी जानकारी
मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के राष्ट्रीय एससी-एसटी हब की ओर से गुरुवार को टाउन हॉल में उद्यमिता जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोधगया टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 130 से अधिक एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों और उद्यमियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एससी-एसटी हब, बोधगया के शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सूर्यवंशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रतिभागियों को जीईएम पोर्टल पर पंजीकरण, सरकारी खरीद प्रक्रिया, ई-टेंडरिंग, विक्रेता पंजीकरण, बैंक ऋण, कौशल विकास और केंद्र एवं राज्य सरकार की उद्यमिता योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम, युवाओं को ऋण और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.