मुंगेर, अगस्त 27 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को नगर के एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत शिक्षक आचार्य सुरेंद्र मोहन शर्मा के वैदिक हवन-पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा एवं आचार्य सुरेंद्र मोहन शर्मा, केशव कुमार सिंह, कमलेश कुमार पांडे, साधना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चंद्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वेद केवल ज्ञान के स्रोत नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को वेदों के ज्ञान, भारतीय संस्कृति तथा प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बच्चों ...