मुंगेर, सितम्बर 29 -- Munger News: संग्रामपुर,एसं.। एसडीओ महेश कुमार ने सोमवार की शाम संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था, ड्यूटी रोस्टर, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कई स्तर पर अनियमितता मिलने पर उन्होंने प्रभारी उपाधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। एसडीओ ने ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की। अनुपस्थित चिकित्सकों के संबंध में प्रभारी उपाधीक्षक से जानकारी ली गई। साथ ही रोस्टर के अनुसार जीएनएम और एएनएम के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में कार्यरत कर्मियों के पहचान पत्र की भी जांच की। कई कर्मियों के पास आईडी कार्ड नहीं होने पर ...