मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के एचएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शंभू पासवान के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवीश कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र प्रसाद राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने एनएसएस के उद्देश्यों और समाजसेवा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में मनाया गया एनएसएस का 58वां स्थापना दिवस भाषण ...