Munger News: एनएच-80 पर नाला से टकराया 24 चक्का ट्रक, घंटों आवागमन प्रभावित
मुंगेर, सितम्बर 9 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर से नौवागढ़ी होते हुए बरियारपुर तक आवागमन करना इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार की देर रात एनएच-80 पर एक 24 चक्का ट्रक नाला से टकरा गया। हादसे में नाला क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ट्रक के नाला में फंस जाने के कारण मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हो गया। ट्रक के फंसने के बाद सड़क से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। वाहन चालकों को काफी सावधानी से ट्रक के पास से होकर गुजरना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से क्रेन मंगाई गई। क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद 24 चक्का ट्रक को नाला से बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका। ट्रक हटने के बाद वाहन चालकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.