मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता।जमालपुर के बीएसएपी-9 मैदान में बुधवार को मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित रवींद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल मुंगेर जिला फुटबॉल लीग के 11वें मुकाबले में उभ्भी बनवर्षा ने श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब, धरहरा बी को 4-0 से एकतरफा शिकस्त दी।

मैच का उद्घाटन मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसआरपी जमालपुर विद्यासागर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। शुरुआत से ही उभ्भी बनवर्षा ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। 15वें मिनट में रॉबिन सोरेन ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद 50वें मिनट में जीतू कुमार ने दूसरा गोल दागा। इसके बाद रॉबिन सोरेन और जीतू कुमार ने एक-एक और गोल कर अपनी टीम की 4-0 की शानदार जीत सुनिश्चित की। दोनों खिलाड़ियो...