Munger News: उमंग और उल्लास से मना सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने नृत्य-संगीत का लिया आनंद
मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से स्थानीय जैन धर्मशाला में सावन मिलन कार्यक्रम सह सावन उद्योग मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और झूला झूलने के साथ नृत्य-संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का जमकर आनंद उठाया। सावन उद्योग मेले में खाने-पीने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदारी के लिए आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। वहीं महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स एवं हौजी का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने हौजी और अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सावन के गीतों और संगीत पर महिलाओं ने नृत्य कर खुशियां मनायीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन महोत्सव में कायस्थ समाज की महिलाओं ने जमकर मचाई धूम, प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.