Munger News: ईस्ट कॉलोनी पुलिस ने 45 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मुंगेर, अक्टूबर 15 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 45 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बड़ी आशिकपुर निवासी स्वर्गीय महावीर स्वर्णकार के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बावत एसएचओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्राइवेट अस्पताल के समीप झाड़ी में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलने के बाद पीटीसी बिंदु कुमारी के नेतृत्व में पहले मामले का सत्यापन किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान झाड़ी में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई और मौके से अमित कुमार को गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.