मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव की एक प्रसूता की जमुई सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रसूता आस्था सिंह का शव सोमवार को रामपुर गांव लाया गया। वह अपने पीछे नवजात बेटा और चार वर्षीय बेटी आरोही को छोड़ गई है। आस्था का शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- मुकबधीर दिव्यांग महिला की मौत पर अगर कार्रवाई होती तो नहीं होता दो प्रसुता की मौतआस्था की पारिवारिक स्थिति आस्था के पति रतन सिंह की मौत सड़क हादसे में इसी वर्ष 5 जनवरी को हो गई थी। पति की मौत के बाद आस्था अपने मायके चौहानडीह में ही रह रही थीं और गर्भावस्था के दौरान वहीं से उनका इलाज चल रहा था। जितिया पर्व के दिन आस्था ने जमुई सदर अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्...