Munger News: इरिमि जमालपुर में आज से रेल की उभरती तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार
मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमि), जमालपुर में 30 और 31 अक्टूबर को इंजीनियर रॉलिंग स्टॉक टेक्नोलॉजी' विषय पर दो दिवसीय सेमिनार एवं व्याख्यान श्रृंखला आयोजित होगी। इसमें भारतीय रेल की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा, विश्वसनीयता और भविष्य की रेल प्रणालियों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक जी. सुब्बाराव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पी. अनंत शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न रेलवे जोनों के महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त रेल अधिकारी और उद्योग जगत के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। सेमिनार में हाइड्रोजन ट्रेनसेट, झटकारहित कपलर, नई वैगन नीति, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.