मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर इंडिया गठबंधन ने गुरुवार को मुंगेर शहर में आक्रोश मार्च निकाला। इससे पूर्व बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में आक्रोश मार्च निकालकर पुतला फूंका था। गांधी चौक से शुरू हुआ मार्च अंबेडकर चौक होते हुए किला परिसर तक पहुंचा। इस दौरान राजीव गांधी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतलों को जलाकर कर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। मार्च में गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा की मांग ...