मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना जमालपुर में वर्षों तक अपनी सेवा और मेहनत से योगदान देने वाले 16 रेलकर्मियों को सितंबर माह के अंतिम दिन बुधवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसको लेकर सीडब्लूएम अधिकारी सभा कक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सीडब्ल्यूएम डॉ. अभ्युदय मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कारखाना और रेलवे की सेवा करने के बाद कर्मवीर अब अपने नए जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। कारखाना परिवार ने उन्हें जिस सम्मान और गरिमा के साथ विदाई दी है, उसी आत्मीयता के साथ वे आगे भी स्वस्थ रहते हुए परिवार और समाज के लिए योगदान देते रहें। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखी, स्वस्थ और आनंदमय जीवन की कामना की। मुख्य कार्मिक पदाधिकारी राजीव कुमार ने क...