मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारंटी मोनू सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अल्बर्ट रोड निवासी हरीबच्चन सिंह का पुत्र बताया गया। इस बावत एसएचओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कांड संख्या 12/11, आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी घर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पीटीसी मुन्ना कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...