Munger News: आरएसके हाई स्कूल की चहारदीवारी निर्माण स्थल से शटरिंग सामग्री चोरी, संवेदक ने थाना में दिया आवेदन
मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना और एसडीपीओ आवास के बिल्कुल नजदीक स्थित नगर के नंदलाल बोस चौक स्थित आरएसके उच्च विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात चोरों ने शटरिंग सामग्री की चोरी कर ली। निर्माण कार्य के संवेदक सुरेंद्र कुमार ने हवेली खड़गपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की छानबीन के साथ चोरी गई सामग्री की बरामदगी एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि आरएसके उच्च विद्यालय परिसर में चहारदीवारी निर्माण कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। इसी दौरान 8 जुलाई 2026 की रात पिलर ढलाई के लिए रखे गए 10 पीस शटरिंग फॉर्मा की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।
घटना के बाद पुलिस की कार्यवाही घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.