मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुज कुमार की अध्यक्षता में बीते मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य विद्यालय महमदपुर, उर्दू मध्य विद्यालय मुबारकचक, मध्य विद्यालय हाजी सुभान और सुजावलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को आयुर्वेद के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान औषधीय पौधों के उपयोग, संतुलित दिनचर्या और बेहतर रहन-सहन के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने तथा जीवन को खुशहाल बनाने के उपाय बताए गए। लोगों से आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों को मिला आयुर्वेद, योग व प्राणायाम का व्यावहारिक प्...