मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। आधुनिकता के दौर में भी ग्रामीण इलाकों में परंपरागत जीवनशैली की झलक देखने को मिल रही है। टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र में बगरा नदी के किनारे बंसी डालकर मछली पकड़ते बच्चे और बड़े ग्रामीण संस्कृति की पुरानी परंपरा को जीवंत कर रहे हैं। नदी किनारे मछली पकड़ने की यह गतिविधि न केवल लोगों के शौक को दर्शाती है, बल्कि गांव की प्रकृति और परंपरा से उनके गहरे जुड़ाव की कहानी भी बयां करती है। एक समय था, जब गांवों में नदी, तालाब और पोखरों के किनारे बंसी से मछली पकड़ना ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा हुआ करता था। बच्चे अपने बड़ों के साथ नदी किनारे जाते थे और उनसे बंसी लगाने से लेकर मछली पकड़ने तक के तौर-तरीके सीखते थे। इस दौरान बच्चों को प्रकृति के करीब रहने और ग्रामीण जीवन की सहजता को समझने का अवसर भी...