Munger News: आज से दोगुनी ताकत के साथ सफाई अभियान शुरू
मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: मुंगेर, वरीय संवाददाता। आठ दिनों से ठप पड़ी नगर निगम की सफाई व्यवस्था अब फिर से पटरी पर लौटेगी। बिहार लोकल बॉडी एम्पलाइज फेडरेशन एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद गुरुवार को अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही मुंगेर नगर निगम के सफाई कर्मी शुक्रवार से नियमित रूप से सफाई कार्य में जुट जाएंगे। नगर निगम यूनियन के नेता ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि नगर विकास मंत्री और विभागीय अधिकारियों के साथ पटना में हुई वार्ता में कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई। इसी के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही, लेकिन अब सभी सफाई कर्मी दोगुनी मेहनत के साथ शहर को जल्द से जल्द स्वच्छ बनाने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.