मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुंगेर नगर निगम के दैनिक, संविदा एवं ठेका कर्मी गुरुवार यानी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसके पूर्व बुधवार की शाम 7:00 के लगभग बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा की नगर निगम शाखा के बैनर तले कर्मियों ने शहर में जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। यह आंदोलन राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। संघर्ष मोर्चा के अनुसार, कर्मियों की प्रमुख मांगों में वर्षों से कार्यरत दैनिक, संविदा एवं ठेका कर्मियों को नियमित कर सेवा सुरक्षा की गारंटी देना, नगर निकायों से ठेका प्रथा समाप्त कर सभी कर्मियों का भुगतान सीधे स्थानीय निकायों से कराना, सातवां वेतनमान, एसीपी एवं एमएसीपी पर लगी रोक हटाना, अनुकंप...