Munger News: असरगंज में 17 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया की दवा
मुंगेर, नवम्बर 19 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज के सभागार में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवेज अख्तर की अध्यक्षता में पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक में आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटर शामिल हुईं। आईएफएम अभिषेक कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि, 22 नवंबर से 24 नवंबर तक डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा, इसमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। प्रखंड में 17 हजार बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि, 35 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है और 11 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। टीम को आशा कार्यकर्ताओं के साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं का भी सहयोग मिलेगा। --------- यह भी पढ़ें- Jahanabad New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.