Munger News: अब पांच दिसंबर तक नए सीएचसी भवन में शिफ्ट होगा पीएचसी जमालपुर
मुंगेर, नवम्बर 29 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को नए भवन में शिफ्ट करने की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले सोमवार यानि 30 नवंबर से पीएचसी को नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन में स्थानांतरित करने की तैयारी थी, लेकिन अब पांच दिसंबर तक शिफ्ट किए जाने की संभावना है। यह जानकारी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ कारणों से शिफ्टिंग की तारीख आगे बढ़ाई गई है। हालांकि, सामान स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जमालपुर के भागीचक, रामनगर पंचायत स्थित सिंचाई विभाग परिसर में नवनिर्मित सीएचसी भवन में पीएचसी को शिफ्ट किया जाना है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस तीन मंजिला भवन में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.