मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को एक सादे समारोह में विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 4 कर्मचारियों को स्थानांतरण के बाद विदाई दी गई, वहीं 4 नए कर्मचारियों ने कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। विदाई समारोह की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने की। उन्होंने विदा होने वाले कर्मी अभिषेक कुमार शर्मा, नीतीश कुमार, करुणा निधि, अविनाश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यालय में रहते हुए उन्होंने जनता की सेवा पूरी निष्ठा से की है। उनके अनुभव का लाभ नए कर्मियों को मिलेगा। वहीं नव पदस्थापित 4 कर्मचारियों का फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्थानांतरित अंचल अधिकारी को भावभीनी विदाई अनुमंडल पदाधिकारी ने नए कर्मियों ...