मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। मुंगेर सदर अनुमंडल उपभोक्ता सहकारी समिति के प्रथम अध्यक्ष के रूप में ऋषिदेव राय निर्वाचित हुए हैं। जिला सहकारिता पदाधिकारी मीनू कुमारी ने उन्हें अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि ऋषिदेव राय के नेतृत्व में समिति उपभोक्ताओं और किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।

ऋषिदेव राय की प्राथमिकताएँ प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋषिदेव राय ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता समिति को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी संस्था के रूप में विकसित करना होगी। उन्होंने कहा कि, सहकारिता का उद्देश्य केवल संस्था का संचालन नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों के हितों की रक्षा करना ह...