मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: ​तारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में गुरुवार को तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया गया। सिविल सर्जन डा. राजू ने सेंटर का उद्घाटन किया। ​उद्घाटन के तुरंत बाद लखनपुर निवासी किडनी पीड़ित मरीज मो. महबूब आलम का पहला डायलिसिस सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। डीएमओ डा. प्रिंस कुमार के नेतृत्व में सिविल सर्जन व प्रभारी उपाधीक्षक डा. मदन कुमार पाठक की देखरेख में सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन सोमेन वल्लभ एवं जीएनएम अंजू कुमारी ने इस प्रक्रिया को पूरा किया। ​इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. राजू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेंटर की मुख्य विशेषताओं और फायदों को बताया। उन्होंने कहा कि, अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू होने से स्थानीय और आसपास के ग्रामीण इलाकों के किडनी रोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। अ...