मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। नगर क्षेत्र स्थित धौनी चौरा नदी पुल पर बुधवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। संयोगवश इस हादसे में चालक समेत वाहन पर सवार दो लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, टेटियाबंबर प्रखंड के भूना गांव में आयोजित एक समारोह से लौट रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो तारापुर के रास्ते जमालपुर जा रही थी। इसी दौरान धौनी चौरा नदी पुल के आरंभिक हिस्से में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो पुल से नीचे पश्चिम दिशा की ओर नदी में उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग तथा जेसीबी मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन...