Munger News: अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, छह यात्री घायल, तीन रेफर
मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर चाफा गांव के समीप मंगलवार को एक ऑटो, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर असरगंज थाना की पुलिस पहुंची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रियंका कुमारी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में छोटी कोरियन गांव निवासी भुवनेश्वर यादव, शाहकुंड के भीखनपुर की मीनाक्षी कुमारी, शाहाबाद (सुल्तानगंज) की जुली कुमारी, लखनपुर निवासी सुमन देवी, कपसौना निवासी स्वाति प्रिया तथा लखनपुर निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.