मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: संग्रामपुर,एक संवाददाता। तारापुर-संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर चांदपुरा के समीप शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बांका जिला अंतर्गत बेलहर थानाक्षेत्र के मधुकरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अनीश मांझी अपने साले राजेश मांझी के साथ असरगंज स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान चांदपुरा के समीप सामने से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Ara News: वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर, पीएमसीएच रेफरदुर्घटना का विवरण टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और ...