मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। दुग्ध उत्पादन केंद्र सभागार में मंगलवार को रबी महाअभियान प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने की। जबकि संचालन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी प्रणव कुमार एवं शंभू कुमार ने किया। मुख्य अतिथि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीपरश्मि, जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह एवं प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार, अशोक कुमार, बीएओ, आत्मा से प्रियंका आर्या, मुखिया धर्मेन्द्र मांझी मुख्य रुप से मौजूद थे। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने कहा कि कम लागत में अधिक उपज के लिए रबी की बुवाई 15 नवंबर तक करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का कि...