मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने साइकिल से घर लौट रहे नौ वर्षीय बालक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि मिर्जापुर बरदह निवासी रामराज राय का 9 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।​दुर्घटना में साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आयुष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार...