मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सरकार के निर्देश के अनुसार 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धों, दिव्यांगों और लाचार लाभुकों को अब जनवितरण प्रणाली की दुकान तक राशन लेने के लिए आने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे लाभुकों को जनवितरण प्रणाली विक्रेता उनके घर तक राशन उपलब्ध कराएंगे। हालांकि प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर सरकार के इस निर्देश का पूरी तरह पालन होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं अग्रहण पंचायत में इस दिशा में जनवितरण प्रणाली विक्रेता एवं पैक्स प्रबंधक की पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। अग्रहण पंचायत के विभिन्न गांवों में पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की पहल पर पैक्स प्रबंधक चंदन सिंह चौहान स्वयं पॉस मशीन लेकर ऐसे लाभुकों के घर पहुंच रहे हैं। घर पर ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से लाभुकों का सत्यापन कर उन्...