मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। टेटियाबंबर प्रखंड में गुरुवार को अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय हवेली खड़गपुर की टीम ने काली पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पूजा समितियों को आग से बचाव के उपाय बताए और सुरक्षा इंतजामों की जांच की। यह अभियान जिला अग्निशमन पदाधिकारी मधु रॉय के निर्देश पर चलाया गया। इसका उद्देश्य पूजा के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अग्निशमन कर्मियों ने पूजा समिति के सदस्यों को आग लगने की संभावित वजहों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बिजली के तारों, अस्थायी बिजली कनेक्शन, रोशनी की व्यवस्था और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरतने को कहा। पंडालों में अग्निशमन यंत्र रखने और निकासी मार्ग बाधित न करने की भी सलाह दी गई। निरीक्षण म...