मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र की कौड़िया पंचायत के किशनपुर गांव के समीप अगैया नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि साथ गई दो अन्य बच्चियां बाल बाल बच गई। मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार किशनपुर मांझी टोला निवासी नंदी मांझी की 11 वर्षीय पुत्री रबीना कुमारी अपनी दो अन्य सहेली के साथ अगैया नदी में नहाने गई थी। जहां नहाने के क्रम में रबीना और उसकी दो अन्य सहेलियां नदी के गहरे पानी में डूबने लगी। शोरगुल मचाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाकर किसी तरह दो सहेली को बचाया लेकिन रबीना कुमारी गहरे पानी में डूब गई। उसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया। इधर...