नई दिल्ली, मई 26 -- Mumbai University UG Admission 2026: मुंबई यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज, 26 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो छात्र बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCom) और बैचलर ऑफ साइंस (BSc) समेत विभिन्न नॉन-प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल mu.ac.in या एकीकृत समर्थ पोर्टल पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इसके साथ ही सेंट जेवियर्स, मिठीबाई और जय हिंद जैसे प्रमुख संबद्ध कॉलेजों ने भी अपनी-अपनी वेबसाइटों पर स्ट्रीम-वार कट-ऑफ जारी करना शुरू कर दिया है।कक्षा 12वीं के 'बेस्ट फाइव' अंकों के आधार पर बनी...