नई दिल्ली, जून 24 -- मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। यहां हर दिन लाखों लोग आते हैं और अपने साथ ढेर सारी यादें लेकर लौटते हैं। ज्यादातर लोग मरीन ड्राइव और जुहू बीच जैसी जगहों तक ही सीमित रह जाते हैं। लेकिन मुंबई में ऐसी कई खास जगहें हैं, जहां जाकर आपको इस शहर का एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा। कहीं आपको बर्फ के बीच खेलने का मौका मिलेगा, तो कहीं आंखों को धोखा देने वाली मजेदार दुनिया देखने को मिलेगी। अगर आप अपनी मुंबई यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन पांच अनोखी जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।1. बायकुला चिड़ियाघर अगर आप परिवार या बच्चों के साथ घूम रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन है। यह चिड़ियाघर दक्षिण मुंबई के बायकुला इलाके में स्थित है।यहां क्या करें? पेंगुइन को करीब से देखें, अलग-अलग जानवरों और पक्षियों को...