नई दिल्ली, जुलाई 9 -- मन अगर सुबह से ही थोड़ा चिड़चिड़ा या उलझा हुआ लगे, तो खुद को दोष न दें। अंक 4 पर राहु का असर कई बार आपको ऐसी बहसों के बीच ला खड़ा करता है, जिनसे आपका सीधा लाभ नहीं होता। 10 जुलाई 2026 में मूलांक 1 की ऊर्जा लोगों को अपनी बात आगे रखने वाली बना रही है, इसलिए टकराव जल्दी बन सकता है। ऊपर से भाग्यांक 9 अधूरे मामलों को पूरा करवाना चाहता है, इस वजह से दबाव और बढ़ सकता है। दिक्कत यह रहेगी कि आपकी गति दूसरों की बातों में अटक सकती है। हर चर्चा में शामिल होना जरूरी नहीं है। जहां बात साफ न हो, वहां दो वाक्य बोलकर हट जाना बेहतर रहेगा। इससे काम भी बचेगा और मन भी।लव राशिफल रिश्तों में इस समय गलतफहमी बहस से ज्यादा थकाएगी। राहु का स्वभाव कभी कभी सामने वाले के इरादे को लेकर शक बढ़ा देता है, जबकि बात उतनी बड़ी नहीं होती। पार्टनर, भाई बह...