नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Muhurat trading timming: आज 8 नवंबर 2026 को दिवाली की त्योहार है। जिसकी वजह से आज मार्केट एक घंटे के लिए खुलेगा। इसे मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन कहा जाता है। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स आज के दिन शेयर बाजार में संवत् 2083 की शुरुआत करेंगे। मुहर्त ट्रेडिंग की परंपरा काफी पुरानी है। बता दें, बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा। क्लोजिंग ऑक्शन 3:15 से शुरू होगा। यह दोपहर 3:35 तक चलेगा।क्या होता है मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन दिवाली के दिन शेयर बाजार के विशेष सत्र को ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। निवेशक इस दिन विक्रम संवत् या फिर नए हिंदू फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के तौर पर देखते हैं। इसे लक्ष्मी पूजा के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। यह भी पढ़ें- 1 पर 2 शेयर बोनस, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड कंपनी ने किया...