नई दिल्ली, फरवरी 11 -- MSCI Index Latest Updates: एमएससीआई ने बुधवार को घोषणा की कि फरवरी 2026 की समीक्षा में आदित्य बिड़ला कैपिटल और एलएंडटी फाइनेंस के शेयरों को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया है। एमएससीआई ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के शेयरों को इंडेक्स से हटा दिया गया है। इस प्रकार, एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारतीय कंपनियों की संख्या 164 से बढ़कर 165 हो जाएगी। MSCI के इस लेटेस्ट अपडेट का असर आज शेयरों पर दिख सकता है।भारत के वेट में कोई बदलाव नहीं इसके साथ ही, फ्लोट एडजस्टमेंट की वजह से स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों का वेट इंडेक्स में बढ़ जाएगा। फरवरी के पुनर्संतुलन के बाद, एमएससीआई स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारत का वेट 14.1 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रहेगा। एमएससीआई ने कहा...