नई दिल्ली, जुलाई 15 -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी सादगी और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिनमें उनके कान पर एक छोटा-सा डिवाइस नजर आया। पहली नजर में कई लोगों को यह ब्लूटूथ स्पीकर, माइक्रोफोन या कोई फिटनेस गैजेट जैसा लगता है, लेकिन यह एक Miniature Stadium Radio Receiver है। यह कोई फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि स्टेडियम में मैच देखने का अनुभव बेहतर बनाने वाला खास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। इसकी मदद से यूजर लाइव मैच देखते समय रेडियो कमेंट्री भी लगभग रियल-टाइम में सुन सकता है। आइए जानते हैं कि यह गैजेट कैसे काम करता है, इसके क्या फायदे हैं। MS Dhoni के गले में दिखा डिवाइस आखिर क्या करता है? धोनी के गले ...