नई दिल्ली, मार्च 25 -- कई साल से आईपीएल में एक सवाल देखने को लगातार मिल रहा है कि क्या ये एमएस धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन होगा? आईपीएल 2026 से पहले भी ये सवाल उठ रहे हैं। इसका जवाब सिर्फ और सिर्फ एमएस धोनी के पास होगा और ज्यादा से ज्यादा इसके बारे में चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके का मैनेजमेंट को पता होगा। एमएस धोनी 44 साल के हो चुके हैं। 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट लेने पर बयान दिया है। बीसीसीआई के चेयरमैन रहे गांगुली ने IPL 2026 के बाद धोनी के रिटायर होने की संभावना के बारे में कोई राज नहीं बताया, लेकिन इशारा किया कि वे जल्द ही इस मामले पर बात कर सकते हैं। गांगुली ने एक इवेंट में कहा, "मैं (MS) धोनी को बताऊंगा कि क्या करना है, मीडिया को नहीं।" वही...