नई दिल्ली, जून 2 -- हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने कुछ ऐसे दिन होते हैं जिन्हें शुभ कार्यों के लिए पूरी तरह वर्जित माना जाता है। इन्हीं में से एक है पंचक। जून 2026 में 6 जून से मृत्यु पंचक शुरू हो रहा है, जो पंचक का सबसे खतरनाक रूप माना जाता है। इस दौरान किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें दुर्घटना, बीमारी और बड़े संकट का योग बनता है।मृत्यु पंचक की सही तिथि और समय 6 जून 2026, शनिवार को शाम करीब 7 बजे मृत्यु पंचक शुरू होगा। यह 11 जून 2026, गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे समाप्त होगा। कुल 5 दिन तक यह पंचक चलेगा। पंचक अगर शनिवार को शुरू होता है, तो इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है। धर्म विशेषज्ञों के अनुसार, यह पंचक अन्य पंचकों की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली और अशुभ होता है।मृत्यु पंचक क्यों माना जाता है खतरनाक? पंचक के...