नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Bihar SDM Paid Internship 2026: बिहार के उन युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉरपोरेट जगत में अपने करियर की एक मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं। बिहार सरकार की 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' के अंतर्गत देश की जानी-मानी टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) में 12 महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना उन बेरोजगार युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो अनुभव की कमी के कारण नौकरी पाने में पिछड़ जाते हैं। इस प्रोग्राम के तहत युवाओं को न सिर्फ काम सीखने को मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने बेहतर स्टाइपेंड भी दी जाएगी। इच्छुक छात्र 31 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसम...