नई दिल्ली, जून 14 -- मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड (MPSOS) ने रुक जाना नहीं (RJN) योजना 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र mpsos.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, इस योजना के तहत पंजीकरण के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं। आधिकारिक दिशा-निर्देशों के मुताबिक, इसमें वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं या 12वीं परीक्षा में एक या अधिक विषयों में फेल हुए हैं या फिर MPSOS के ओपन स्कूलिंग कार्यक्रम में नामांकित हैं, या जून 2026 परीक्षा सत्र में दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं। बता दें कि साल 2026 के इस परीक्षा चक्र में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र MPSOS द्वारा आयोजित जून सत्र की परीक्षाओं में शामिल होने के पात्र...