नई दिल्ली, मई 23 -- MPPSC Prelims Result : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के नतीजे घोषित कर दिए, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3,786 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 3,055 उम्मीदवारों को नियमित मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि 731 उम्मीदवारों को एक अलग प्रोविजनल सूची में रखा गया है। 87 प्रतिशत रिक्तियों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य सूची में शामिल किया गया है, जबकि शेष 13 प्रतिशत रिक्तियों के लिए विचार किए गए उम्मीदवारों को अनंतिम सूची में रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि दोनों सूचियां अलग-अलग रहेंगी और उनके बीच कोई अदला-बदली नहीं होगी। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।156 पद ही रहेंगे प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल क...