नई दिल्ली, जनवरी 21 -- MPPSC Food Safety Officer Result 2025: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा-2025 के लिखित परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस में इंटरव्यू के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है। वे सभी उम्मीदवार जो खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनने के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। पदों का विवरण और भर्ती प्रक्रिया इस भर्ती अभियान के तहत कुल 123 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 30, अनुसूचित जाति के लिए 17, अनुसूचित जनजाति के लिए 28, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 38 और ईडब्ल्यूएस के लिए 10 पद शामिल हैं। कुल रिक्तियों में से 44 पद महिलाओं के लिए आरक्षित...