नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विषयों में कुल 949 पदों को भरा जाएगा।महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे...