नई दिल्ली, मई 3 -- 10th Pass Sarkari Job Alert 2026: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 'हॉस्पिटल असिस्टेंट' के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1200 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सेवा देने के इच्छुक हैं, वे 7 मई से 21 मई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन www.esb.mp.gov.in पर जमा कर सकते हैं। यह भर्ती प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों के लिए की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिहार के 208 ब्लॉकों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, 9152 पदों पर होगी बंपर बहालीयोग्यता और आयु सीमा शैक्षणिक योग्...