नई दिल्ली, अगस्त 31 -- MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, तकनीशियन और अन्य समकक्ष पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,700 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर समय रहते अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की समय सीमा अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय इन मुख्य तिथियों का विशेष ध्यान रखना होगा: ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 29 अगस्त 2026 आवेदन करने की अंतिम...